Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

मणिपुर में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

इंफाल, चार सितंबर (भाषा) मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसके सिर पर गोली लगने का निशान था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सुबह टहलने वालों ने करीब साढ़े चार बजे लमलाई थाना क्षेत्र में कांगला अंगोम लाइचिंग रोड के किनारे शव देखा।

अधिकारी ने बताया कि शव को सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप