Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

हिमाचल के सोलन में दो लोगों ने शराब की दुकान के सेल्समैन पर हमला किया

शिमला, चार सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के सोलन में दो लोगों ने कहासुनी के बाद शराब की एक दुकान के सेल्समैन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात मॉल रोड स्थित दुकान की है, जहां कांगड़ा निवासी सेल्समैन पंकज पर हमला किया गया, जिसे पास के एक अस्पताल ले जाया गया। गंभीर चोटों के कारण बाद में उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया।

सोलन के पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय वर्मा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से शराब की दुकान पर काम कर रहे पंकज की कल रात सिरमौर के हरिपुरधर निवासी दो लोगों से कहासुनी हो गई।

उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों ने अचानक एक धारदार हथियार से पंकज पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है।

वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने कल रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा वैभव सुरेश

सुरेश