Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

प्रायोरिटी ज्वेल्स का शेयर 15 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) प्रायोरिटी ज्वेल्स का शेयर अपने 200 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 15 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ शुक्रवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

शेयर एनएसई पर 230 रुपये पर खुला, जो निर्गम मूल्य से 15 प्रतिशत अधिक है। बाद में यह 20.75 प्रतिशत चढ़कर 241.50 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

बीएसई पर इसने 12.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 225.20 रुपये पर शुरुआत की। बाद में इसमें 18.23 प्रतिशत की तेजी आई और यह 236.45 रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन एनएसई पर 434.70 करोड़ रुपये और बीएसई पर 425.61 करोड़ रुपये रहा।

प्रायोरिटी ज्वेल्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के अंतिम दिन 100.45 गुना अभिदान मिला था।

प्रायोरिटी ज्वेल्स ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 27.5 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी के आईपीओ का मूल्य दायरा 190-200 रुपये प्रति शेयर था और इसमें 45.75 लाख तक नए शेयर जारी किए गए, जिनका ऊपरी मूल्य स्तर पर कुल मूल्य 91.50 करोड़ रुपये था।

भाषा योगेश

योगेश

योगेश