Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं

रांची, चार सितंबर (भाषा) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राज्य के लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और सत्य, धर्म, कर्तव्य, करुणा एवं मानवता से जुड़ी भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का उल्लेख किया।

गंगवार ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन लोगों को सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने एक संदेश में कहा, ‘‘आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मेरी हार्दिक कामना है कि उनके दिव्य संदेश से सभी के जीवन में सद्भाव, शांति और प्रेम का संचार हो तथा समाज में भाईचारा और सौहार्द बढ़े।’’

सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण केवल आस्था के केंद्र नहीं हैं बल्कि ‘‘प्रेम, करुणा, सत्य और न्याय के महान प्रतीक’’ भी हैं।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन मौके पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। भगवान श्रीकृष्ण केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा, सत्य, न्याय और कर्मयोग के महान प्रतीक हैं। उनके आदर्श हमें सिखाते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और विवेक के साथ सत्य का साथ देते हुए अपने कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ते रहना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि तथा झारखंड की निरंतर प्रगति की प्रार्थना करता हूं।’’

हिंदू मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि में मथुरा में हुआ था। इस पर्व के जरिए भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है।

भाषा

सिम्मी देवेंद्र

देवेंद्र