Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

मानसिक रूप से कमजोर महिला तालाब में कूदी, मौत

नोएडा, चार सितंबर (भाषा) थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गांव में शुक्रवार सुबह मानसिक रूप से कमजोर एक महिला तालाब में कूद गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

थाना सूरजपुर के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि तिलपता गांव के पास एक तालाब में सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है और उसमें काफी पानी भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह मानसिक रूप से कमजोर एक महिला वहां पहुंची और अचानक तालाब में कूद गई।

उन्होंने बताया कि महिला के पानी में डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे बचाने का प्रयास किया। लोगों ने महिला को पानी से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं. वैभव

वैभव