Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

नवी मुंबई में तीन साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोप में स्कूल बस चालक गिरफ्तार

ठाणे, चार सितंबर (भाषा) नवी मुंबई में तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक निजी स्कूल के बस चालक को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना कामोठे इलाके में हुई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी (30) बस से स्थानीय किंडरगार्टन और प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थियों को लाने-ले जाने का काम करता था।

पुलिस ने बताया कि बुधवार अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे चालक बच्चों को उनके घर छोड़ रहा था। सब बच्चों के बस से उतर जाने के बाद तीन साल की बच्ची बस में अकेली रह गई थी। आरोप है कि इसके बाद चालक ने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया।

घर पहुंचने पर बच्ची ने पेट में दर्द की शिकायत की और अपनी दादी को उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया। परिवार ने तुरंत स्कूल प्रबंधन को सूचना दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के बाद बृहस्पतिवार को पनवेल की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे शनिवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

भाषा शोभना वैभव

वैभव