Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

श्रीनगर हवाई अड्डे पर पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया इंडिगो का विमान, कोई घायल नहीं

(फोटो के साथ)

श्रीनगर, चार सितंबर (भाषा) नवी मुंबई से श्रीनगर के बीच संचालित होने वाला इंडिगो का एक विमान शुक्रवार को श्रीनगर हवाई अड्डे पर पार्किंग के दौरान एक खंभे से टकरा गया। हादसे में विमान को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी यात्री या चालक दल के सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने एक बयान में कहा कि उड़ान संख्या 6ई 225 (वीटी-एनओजी) को सुबह नौ बजकर दो मिनट पर ‘बे’ नंबर छह पर खड़ा किया जा रहा था और इसी दौरान विमान ‘विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम’ (वीडीजीएस) के खंभे से टकरा गया।

हवाई अड्डे पर ‘बे’ वह निश्चित स्थान या क्षेत्र होता है जहां विमान को खड़ा किया जाता है।

एएआई ने बयान में कहा, ‘‘सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।’’

इसने कहा कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को विमान से उतरने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया गया।

एएआई ने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारी घटना के कारणों की जांच करेंगे।

बयान में कहा गया, ‘‘जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारण का पता चलेगा और इस स्तर पर कारण को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा रहा है।’’

इसमें कहा गया कि हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य रहा और उड़ानों का आगमन तथा प्रस्थान निर्धारित समय के अनुसार जारी रहा।

भाषा शोभना

देवेंद्र

देवेंद्र