Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 'एलवीएमएच’ समारोह में 'कार्ल लेगरफेल्ड' पुरस्कार प्रदान करेंगी

मुंबई, चार सितंबर (भाषा) अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस को '2026 एलवीएमएच प्राइज' के अंतिम चरण के लिए एंबेसडर बनाया गया है। वह फ्रांस के पेरिस में होने वाले इस समारोह में प्रतिष्ठित कार्ल लेगरफेल्ड पुरस्कार प्रदान करेंगी।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डियोर की एंबेसडर प्रियंका, 'फॉन्डेशन लुई वितॉ' में आयोजित होने वाले इस समारोह में डियोर की अपनी साथी एंबेसडर जेनिफर लॉरेंस और लुई वितॉ ब्रांड का प्रमुख चेहरा बन गईं थाई अभिनेत्री उरासया 'याया' स्पर्बंड के साथ बतौर पुरस्कार प्रस्तुतकर्ताओं के रूप में शामिल होंगी।

'एलवीएमएच प्राइज' के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज एक पोस्ट में कहा गया, ‘‘हमें इस वर्ष के 'एलवीएमएच प्राइज' के अंतिम चरण में एक एंबेसडर के तौर पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।’’

अभिनेत्री प्रियंका 'कार्ल लेगरफेल्ड' पुरस्कार प्रदान करेंगी, जिसके तहत दो लाख यूरो (एक यूरो = 109.87 रुपये) की राशि दी जाती है और एक वर्ष का मार्गदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने का मौका दिया जाता है।

लॉरेंस चार लाख यूरो का मुख्य पुरस्कार प्रदान करेंगी, जबकि स्पर्बंड 'सैवोयर-फेयर' पुरस्कार देंगी।

'एलवीएमएच प्राइज' उभरती हुई फैशन प्रतिभाओं को सम्मानित करता है। इस वर्ष के समारोह में नौ डिजाइनर तीन पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव