Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

खगड़िया में चाकू के हमले में दो युवकों की मौत, तीन हिरासत में

खगड़िया, चार सितंबर (भाषा) बिहार के खगड़िया जिले के भरतखंड थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को चाकू के हमले में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सुमेश कुमार समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना भरतखंड थाना क्षेत्र के खजरैठा नयाटोला स्थित काली मंदिर के पास हुई। मृतकों की पहचान खजरैठा निवासी गौरव कुमार (23) और अंकुर कुमार (22) के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि दोनों युवक चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल परबत्ता अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। बेगूसराय ले जाते समय रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।

मृतक गौरव की मां सरिता देवी ने आरोप लगाया कि गांव निवासी सुमेश पुत्र पंकज चौधरी ने उनके इकलौते बेटे पर चाकू से हमला किया।

भरतखंड थाना अध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए सुमेश समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा घटना के कारणों और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

भाषा सं कैलाश वैभव

वैभव

वैभव