Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

शुभंकर बोगी रहित 64 के कार्ड से संयुक्त दूसरे स्थान पर

(तीसरे पैरा में सुधार के साथ रिपीट)

क्रैन्स मोंटाना, चार सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ओमेगा यूरोपियन मास्टर्स में सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बोगी रहित छह अंडर 64 के शानदार कार्ड के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

वह शीर्ष पर रहे चीन के वू आशुन से महज एक शॉट पीछे हैं।

तीस वर्षीय शर्मा ने पार-70 सेवेरियानो बैलेस्टेरोस कोर्स पर छह बर्डी लगाईं, जबकि आशुन ने सात बर्डी के साथ 63 का स्कोर बनाया। दोनों खिलाड़ियों का पहला दौर बोगी रहित रहा।

शर्मा का 64 का स्कोर इस सत्र का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह प्रदर्शन अगले महीने भारत में होने वाली डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप से पहले आया है। इससे भारतीय खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ना तय है।

एक अन्य भारतीय खिलाड़ी युवराज संधू के लिए हालांकि दिन निराशाजनक रहा। वह सात ओवर 77 का कार्ड खेलकर संयुक्त रूप से 151वें स्थान पर रहे।

कट में प्रवेश के लिए उन्हें दूसरे दौर के अपने प्रदर्शन में बड़ा सुधार करना होगा।

भाषा आनन्द

आनन्द

आनन्द