Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

प्रधानमंत्री मोदी ने जन्माष्टमी पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पावन अवसर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और आराधना को समर्पित है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सकारात्मकता, ऊर्जा और शक्ति का संचार करे।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!’’

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है।

भाषा

सिम्मी वैभव

वैभव