Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

फिल्म 'हनुमान अंश' के बुंदेली गायक लोधी ने की मुख्यमंत्री यादव से मुलाकात

भोपाल, तीन अगस्त (भाषा) हाल ही में चर्चित फिल्म 'हनुमान अंश' में बुंदेली भाषा में गीत गाने वाले मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड के सागर निवासी दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री यादव ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई और शाबाशी देते हुए राज्य सरकार की ओर से उनके भविष्य के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि श्रेष्ठ कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक अवसर देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री यादव ने इस अवसर पर सुनील लोधी और उनके माता पिता का सम्मान किया और कहा कि दृष्टिबाधित युवा गायक लोधी को एक लाख रुपये की सम्मान निधि भी प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने लोधी की आंखों की रोशनी लाने के लिए भी आवश्यक सहयोग देने की बात कही।

भाषा ब्रजेन्द्र रंजन

रंजन