Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

भाजपा 2027 के उप्र विधानसभा चुनाव के बाद 'भारी बहुमत' के साथ सत्ता में लौटेगी : योगी

मथुरा (उप्र), तीन सितंबर (भाषा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'डबल-इंजन' सरकार साल 2027 के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करके भारी बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।

मुख्यमंत्री ने 'आज तक पंचायत' कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की 'भारी बहुमत' से जीत की भविष्यवाणी की और कहा कि उनकी सरकार के कल्याणकारी एवं विकास कार्यक्रमों के लाभार्थी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले भी ऐसी ही भविष्यवाणी की थी। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार की योजनाओं का फायदा उठाने वाले युवा, महिलाएं, किसान और दलित भाजपा को वोट देंगे।

भाषा सलीम शफीक

शफीक