Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

शिमला में सड़क हादसे में 11 वर्षीय बच्ची की मौत, सात छात्र घायल

शिमला, तीन सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की चौपाल तहसील के पास एक सरकारी स्कूल के आठ छात्रों को ले जा रही एसयूवी के खाई में गिर जाने से 11 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि सात अन्य छात्र घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान 11 वर्षीय साक्षी के रूप में हुई है। वह चौपाल के शांठा गांव की रहने वाली थीं ।

पुलिस के अनुसार, हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे झड़ी गांव के पास हुआ। एसयूवी (फॉर्च्यूनर) के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन फिसलकर खाई में जा गिरा।

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा तान्या रंजन

रंजन