Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

ब्रिटेन में भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप

लंदन, तीन सितंबर (भाषा) लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस में तैनात भारतीय मूल के एक अधिकारी पर यौन उत्पीड़न के कई मामलों में आरोप लगाए गए हैं। स्कॉटलैंड यार्ड ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस की उत्तर-पश्चिम कमान इकाई में तैनात डिटेक्टिव सार्जेंट प्रकाश पटेल शुक्रवार को लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में पेश होंगे।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा, ‘‘पटेल पर शुक्रवार, 24 जुलाई को यौन उत्पीड़न के पांच आरोप लगाए गए। आरोप है कि इनमें से एक घटना 2024 की गर्मियों में किसी अज्ञात तारीख को हुई, जबकि अन्य चार घटनाएं मंगलवार, तीन दिसंबर 2024 को हुईं।’’

पुलिस ने कहा, ‘‘ये आरोप पटेल को जानने वाली चार महिलाओं से संबंधित हैं। जांच अधिकारी इन महिलाओं को लगातार सहायता प्रदान कर रहे हैं।’’

भाषा शफीक रंजन

रंजन

रंजन