Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

मैसूरु दशहरा: शिवकुमार दक्षिण भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता देंगे, एयर शो की भी योजना

बेंगलुरु, तीन सितंबर (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को मैसूरु दशहरा समारोह की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और उन्होंने इस भव्य आयोजन में दक्षिण भारतीय राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करने का फैसला किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा कि बैठक में यह तय किया गया कि उत्सव के दौरान प्रस्तुति देने के लिए अलग-अलग राज्यों के सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि शिवकुमार केंद्रीय रक्षा मंत्री के साथ एयर शो आयोजित करने की संभावना पर भी चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे थल सेना, वायु सेना और नौसेना से दशहरा झांकी और परेड में भाग लेने के लिए अपनी टुकड़ियां भेजने का अनुरोध करें।

सरकार इन समारोहों के हिस्से के तौर पर एक ड्रोन शो आयोजित करने की भी योजना बना रही है।

मैसूरु दशहरा उत्सव 11 से 21 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।

भाषा शफीक रंजन

रंजन