Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

झारखंड में भाजपा कार्यकर्ता बीएलओ पर मतदाताओं के नाम हटाने का दबाव डाल रहे हैं : ‘इंडिया’ गठबंधन

रांची, तीन सितंबर (भाषा) ‘इंडिया’ गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा, जिसमें आरोप लगाया गया कि कई जिलों में भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) पर फॉर्म-7 के जरिए कुछ खास मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए दबाव डाल रहे हैं।

हालांकि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) एक पारदर्शी प्रक्रिया है और पात्र मतदाताओं के नाम नहीं हटाए जा सकते।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा, ‘‘गढ़वा, गोड्डा और चतरा समेत कई जिलों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि भाजपा कार्यकर्ता बीएलओ पर दबाव डालकर कुछ खास मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।’’

प्रतिनिधिमंडल में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत पार्टी के अन्य नेता, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भाकपा (माले) लिबरेशन के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

पांडेय ने कहा कि उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

भाषा शफीक रंजन

रंजन