Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर साढ़े पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के चोरी के जेवर मिले, तीन गिरफ्तार

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तीन लोगों के पास से कथित रूप से चोरी के साढ़े पांच लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान वीरेंद्र (28), जितेंद्र (32) और आलोक (30) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त और एक सितंबर की दरमियानी रात के दौरान, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की एक संयुक्त टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी, जब उसने प्लेटफॉर्म नंबर 11 पर नीले रंग का ट्रॉली बैग ले जा रहे तीन लोगों को देखा।

पुलिस ने कहा कि लोगों से बैग के स्वामित्व और सामग्री के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन वे कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके।

बैग की तलाशी लेने पर एक जोड़ी सोने की बालियां, एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन और बच्चे का एक सोने का लॉकेट, इसके अलावा चेन और पायल सहित लगभग 500 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए।

बैग के अंदर मालिक के पहचान संबंधी दस्तावेज भी मिले। पुलिस ने कहा कि मालिक, लखनऊ निवासी उमा देवी से संपर्क किया गया और उन्होंने बैग और आभूषणों की पहचान की।

भाषा नोमान नोमान रंजन

रंजन