Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

ईडी के पंजाब में भ्रष्टाचार के दावों पर शिअद ने सीबीआई जांच की मांग की

चंडीगढ़, तीन सितंबर (भाषा) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पंजाब पुलिस को बताए गए कथित भ्रष्टाचार और अन्य अपराधों के दावों की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने में हस्तक्षेप की मांग की।

शिअद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर पर दुष्कर्म के दो मामलों को दबाने के लिए पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोपों की भी स्वतंत्र जांच की मांग की।

हालांकि, कौर पहले ही इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें 'निराधार' बता चुकी हैं।

पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर दोनों मामलों में समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल में बिक्रम सिंह मजीठिया, दलजीत सिंह चीमा और महेश इंदर सिंह ग्रेवाल शामिल थे।

ईडी धन शोधन जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पंजाब पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने पर जोर दे रही है।

शिअद ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में ईडी द्वारा दी गई उस जानकारी का उल्लेख किया, जिसमें केंद्रीय एजेंसी ने तबादलों और तैनातियों में कथित रिश्वतखोरी तथा गोपनीय सरकारी सूचनाओं के लीक होने के मामले में कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है।

भाषा शुभम रंजन

रंजन