Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

मप्र के मुरैना में सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, ट्रक चालक फरार

मुरैना (मध्यप्रदेश), तीन सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति और उसकी 14 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सैटेक्स बैरियर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।

अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति और उसकी 14 वर्षीय बेटी की मौत हो गई।

सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक उदयभान यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान राजस्थान के सैपऊ निवासी राजू परमार (45) और उनकी पुत्री सोनिया (14) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि फरार चालक की तलाश और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र शफीक

शफीक