Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

श्रीराम विजी एसीएमए के नए अध्यक्ष

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) भारतीय वाहन कलपुर्जा उद्योग के शीर्ष संगठन एसीएमए ने बृहस्पतिवार को ब्रेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्रीराम विजी को 2026-27 के लिए अपना अध्यक्ष चुना।

ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए) के अनुसार, आनंद ग्रुप और गैब्रियल इंडिया की कार्यकारी चेयरपर्सन अंजलि सिंह को एसोसिएशन की अध्यक्ष-नामित बनाया गया है।

एसीएमए के महानिदेशक विन्नी मेहता ने कहा कि दोनों क्षेत्र में अपने समृद्ध अनुभव और रणनीतिक दृष्टिकोण के साथ वैश्विक अनिश्चितता और बदलते वाहन क्षेत्र के बीच संगठन का मार्गदर्शन करेंगे।

भाषा

योगेश रमण

रमण