Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

जांच का सामना कर रहे आईएएस अधिकारी को कर्नाटक सरकार ने निलंबित किया

बेंगलुरु, तीन सितंबर (भाषा) कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले में जांच का सामना कर रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया।

गंगवार वर्तमान में केपीएससी में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की हिरासत में हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी इस मामले की अलग से जांच कर रहा है।

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया, 'अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के नियम 3(2) और 3(3) के तहत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार, आईएएस (केएन: 2016) को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक निलंबित किया जाता है। यह कार्रवाई अपराध जांच विभाग की जांच लंबित रहने तक की गई है।'

सीआईडी अधिकारियों ने दो दिन की कड़ी पूछताछ के बाद पशु चिकित्सा अधिकारियों के लिए केपीएससी भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के सिलसिले में 29 अगस्त को गंगवार को गिरफ्तार किया था।

भाषा

शुभम माधव

माधव