Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की

द्वारका(गुजरात), तीन सितंबर (भाषा) जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी पत्नी सीमा यादव ने बृहस्पतिवार को गुजरात के द्वारका जिला स्थित प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की।

उनके आगमन पर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने यादव और उनकी पत्नी की अगवानी की।

फेसबुक पर अपना अनुभव साझा करते हुए, यादव ने कहा कि त्योहार की पूर्व संध्या पर इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने का अवसर पाकर वह खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।

यादव ने कहा, ‘‘मैंने मध्यप्रदेश की लगातार तरक्की और विकास के साथ-साथ हर घर में खुशी, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।’’

बाद में, दंपति ने 12वीं सदी के रुक्मिणी देवी मंदिर की यात्रा की। इस दौरान, यादव ने मंदिर के ट्रस्टियों से बातचीत करके इसके इतिहास और धार्मिक महत्व की जानकारी प्राप्त की।

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज गुजरात के पावन द्वारका धाम में मां रुक्मिणी जी के दर्शन-पूजन किया। प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और सर्वांगीण कल्याण की प्रार्थना की। माता जी की कृपा सभी पर बनी रहे और मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है।’’

भाषा सुभाष माधव

माधव