Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

बैंकिंग प्रणाली में अधिशेष नकदी रिकॉर्ड 9.71 लाख करोड़ रुपये पर

मुंबई, तीन सितंबर (भाषा) बैंकिंग प्रणाली में अधिशेष नकदी बढ़कर रिकॉर्ड 9.71 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की विदेशी मुद्रा प्रवासी (एफसीएनआर-बी) योजना के तहत आए धन से इसमें मदद मिली है।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, दो सितंबर को बैंकिंग प्रणाली में अधिशेष नकदी रिकॉर्ड 9.71 लाख करोड़ रुपये रही। इससे पहले पांच सितंबर, 2021 को यह 9.21 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी।

केंद्रीय बैंक के मुताबिक, उसकी विशेष विदेशी मुद्रा विनिमय पहल के तहत 31 अगस्त तक कुल 136.38 अरब डॉलर जुटाए गए। इसमें एफसीएनआर (बी) जमा के जरिये 127.23 अरब डॉलर, विदेशी मुद्रा उधारी (ओएफसीबी) के जरिये 5.26 अरब डॉलर और विदेशों से वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) के माध्यम से 3.89 अरब डॉलर शामिल हैं।

मजबूत प्रतिक्रिया को देखते हुए एफसीएनआर (बी) सुविधा को तय समय से एक महीने पहले 31 अगस्त को बंद कर दिया गया। वहीं, ईसीबी/ओएफसीबी सुविधा 31 दिसंबर तक खुली है और इन माध्यमों से आने वाले धन में आगे बढ़ोतरी की उम्मीद है।

भाषा

योगेश अजय

अजय