Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

सीबीआई ने झारखंड की एक नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड के बोकारो से अक्टूबर, 2020 में लापता हुई एक नाबालिग लड़की के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीबीआई ने झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर यह कदम उठाया है। उच्च न्यायालय ने पीड़िता की मां की याचिका पर इस मामले की जांच राज्य सीआईडी से लेकर सीबीआई को सौंपी थी।

उच्च न्यायालय ने तस्करी के आरोपों और इसके संभावित अंतर-राज्यीय असर पर ध्यान देते हुए इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।

यह मामला 16 अक्टूबर, 2020 को बोकारो ज़िले के पिंडराजोरा थानाक्षेत्र के कुरमा गांव से नौवीं कक्षा की एक छात्रा के लापता होने से जुड़ा है।

लड़की पूर्वाह्न करीब पौने 11 बजे ट्यूशन क्लास के लिए घर से निकली थी। लगभग एक घंटे बाद, ग्रामीणों को सड़क के किनारे उसकी साइकिल, बैग और किताबें बिखरी हुई मिलीं। तब से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

भाषा राजकुमार माधव

माधव