Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

लुधियाना में पंजाबी गायक एवं गीतकार मृत मिले, पोस्टमार्टम में दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि

लुधियाना, तीन सितंबर (भाषा) पंजाबी गायक एवं गीतकार बृहस्पतिवार को यहां अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि उनका शव बहुत बुरी स्थिति में मिला।

पुलिस के अनुसार करीब 35 वर्षीय गायक बलजीत सिंह लुधियाना के सुधार पट्टी धालीवाल इलाके में स्थित अपने घर में अकेले रहते थे।

पुलिस ने बताया कि घर से दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सुधार थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा और मृतक के परिजनों को सूचना दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बलजीत सिंह की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा राखी माधव

माधव