Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

पिकलबॉल विश्व कप: पहले दिन भारत का शानदार प्रदर्शन, सभी मुकाबले जीते

मुंबई, तीन सितंबर (भाषा) भारत ने वियतनाम के दा नांग में चल रहे पिकलबॉल विश्व कप में पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया जिसमें टीम स्पर्धा में उसने सभी मैच जीते।

लीग चरण में भारत ने एंटीगुआ एंव बारबाडोस, इजरायल और चेक गणराज्य को हराया।

भारत की प्रो टीम ने एंटीगुआ एवं बारबाडोस और इजरायल को 6-0 के समान अंतर से मात दी। इसके बाद चेक गणराज्य के खिलाफ भारत ने 5-1 से जीत दर्ज की।

हर मुकाबले में छह मैच महिला युगल, पुरुष युगल, दो मिश्रित युगल, महिला एकल और पुरुष एकल होते हैं।

अब भारत का सामना शुक्रवार को राउंड 32 में पुर्तगाल से होगा।

भारत की सीनियर टीम ने भी पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया। उसने जर्मनी और नेपाल को 4-0 के समान अंतर से हराया।

इससे पहले टूर्नामेंट में भारत कुल 37 पदक जीत चुका है जिसमें छह स्वर्ण, 16 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर