Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

राहुल बैठा और राधिका सीलन ने महाराष्ट्र राज्य ओपन स्क्वाश में खिताब जीते

मुंबई, तीन सितंबर (भाषा) राहुल बैठा और राधिका सुथंथिरा सीलन ने बृहस्पतिवार को यहां 49वें बॉम्बे जिमखाना महाराष्ट्र राज्य ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट में क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीते।

दूसरे वरीयता प्राप्त बैठा ने पुरुषों के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त ओम सेमवाल को 2-11, 11-7, 3-11, 11-5, 11-7 से हराकर जीत हासिल की। ​​

महिलाओं के फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु की तीसरी-चौथी वरीयता प्राप्त राधिका ने मुंबई की दूसरी वरीयता प्राप्त आकांक्षा सालुंखे को 11-5, 11-3, 11-3 से आसानी से हरा दिया।

लड़कियों के अंडर-19 फाइनल में आकांक्षा गुप्ता ने व्योमिका खंडेलवाल को 11-4, 11-4, 11-2 से हराया जबकि लड़कों के अंडर-19 फाइनल में पूरव रंभिया ने अगस्त्य बंसल को 11-1, 11-3, 11-2 से मात दी।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता