Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

राजनीतिक दल और उम्मीदवार चुनाव प्रक्रिया की समानांतर निगरानी करते हैं : मुख्य निर्वाचन आयुक्त

(फोटो के साथ)

पणजी, तीन सितंबर (भाषा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा देश की चुनाव प्रक्रिया की समानांतर रूप से निगरानी की जाती है।

गोवा के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मडगांव में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ज्ञानेश कुमार ने कहा कि यहां आयोजित एक चुनावी जागरुकता कार्यक्रम में बच्चों ने हिस्सा लिया और उन्हें यह समझने का अवसर मिला कि मतदान और मतगणना किस तरह होती है।

सीईसी ने कहा, ‘‘बच्चों को यह देखने का भी अवसर मिला कि मतदान कैसे होता है और मतगणना किस तरह की जाती है।’’

उन्होंने कहा कि बच्चों को यह भी बताया गया कि राजनीतिक दल अपने बूथ स्तर के एजेंटों के माध्यम से मतदाता सूचियों का समानांतर रूप से सत्यापन और निगरानी करते हैं।

कुमार ने चुनाव प्रक्रिया में निगरानी के विभिन्न स्तरों को समझाते हुए कहा, ‘‘मतदान और मतगणना की उम्मीदवारों तथा राजनीतिक दलों द्वारा समानांतर रूप से निगरानी की जाती है।’’

उन्होंने दिन में मडगांव में विभिन्न निर्वाचन साक्षरता क्लब को भी संबोधित किया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने गोवा की प्राकृतिक सुंदरता, विरासत और यहां के लोगों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘गोवा में रहना वास्तव में सुखद अनुभव रहा। यहां के शानदार समुद्र तट, विरासत स्थल, भोजन और सबसे बढ़कर यहां के अद्भुत लोग बहुत अच्छे हैं।’’

ज्ञानेश कुमार ने अपने दौरे के दौरान बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) के साथ बातचीत की और निर्वाचन साक्षरता तथा ईसीआईनेट पहल से संबंधित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

भाषा रवि कांत रवि कांत शफीक

शफीक