Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

उप्र: अवैध रूप से निर्मित 145 किलोग्राम पटाखे बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

कौशांबी, तीन सितम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पुलिस ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से पटाखे बनाने और उनका भंडारण करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 145 किलोग्राम पटाखे और पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी।

पुलिस के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिले के पांच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि 31 अगस्त को जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में हुए पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 14 लोगों की मौत के बाद अवैध पटाखों के निर्माण और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को संदीपन घाट थाना क्षेत्र में सूचना के आधार पर शेरगढ़ गांव निवासी सलीम अहमद को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 40 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए।

प्रजापत ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और उसे अदालत में पेश किया गया।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में पुलिस ने करारी थाना क्षेत्र में अयूब को गिरफ्तार कर 35 किलोग्राम पटाखे तथा सैनी थाना क्षेत्र में गफ्फार को गिरफ्तार कर 66 किलोग्राम पटाखे बरामद किए।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र