Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

राजस्थान: जयपुर हवाई अड्डे पर विमान में बैठने से पहले यात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत

जयपुर, तीन सितंबर (भाषा) राजस्थान के जयपुर हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को कोलकाता जाने वाले विमान में सवार होने से पहले एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हवाई अड्डा थाने में सहायक पुलिस निरीक्षक रामराज ने बताया कि मृतक की पहचान कोलकाता निवासी रोहित अग्रवाल के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि रोहित कपड़ों का कारोबार करता था और व्यापार के सिलसिले में जयपुर आया था।

अधिकारी ने बताया कि रोहित इंडिगो की उड़ान से वापस कोलकाता जाने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे थे और बोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

हवाई अड्डे पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे तत्काल एंबुलेंस से जवाहर सर्किल के पास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रामराज ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यात्री की मौत दिल का दौरा पड़ने से होने की बात सामने आई है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र