Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

प्रधानमंत्री और भाजपा का एक ‘अपराधी’ को संरक्षण क्यों: राहुल गांधी

नयी दिल्ली, 3 सितंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रा निशु आजाद के पिता पर कथित हमले के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया कि एक ‘‘अपराधी’’ को संरक्षण क्यों दिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि वह न्याय की लड़ाई में निशु के साथ खड़े हैं।

दरअसल, ‘हिंदुत्ववादी इन्फ्लुएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज ने दावा किया है कि जंतर-मंतर पर जुलाई में एक प्रदर्शनकारी छात्रा के पिता पर उसने हमला किया था।

सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज नामक युवक यह दावा करते हुए सुना जा सकता है कि उसने प्रदर्शनकारी निशु आजाद के पिता संजय का सिर फोड़ दिया था और उन्हें 60 टांके लगे थे।

निशु ने उसके इस दावे का हवाला देते हुए एक वीडियो जारी किया और न्याय की लड़ाई में राहुल गांधी से मदद की गुहार लगाई।

इस पर कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि निशु को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह अपने समुदाय और छात्रों के अधिकारों की आवाज उठा रही हैं।

गांधी ने कहा, ‘‘अमित शाह की दिल्ली पुलिस एक तरफ़ छात्रों के साथ अमानवीय बर्बरता करती है। दूसरी तरफ़ एक दलित लड़की के पिता का सिर फोड़ने वाला अपराधी खुलेआम घूम रहा है।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए सवाल किया गया कि ऐसे आरोपी को उनका और उनकी पार्टी के लोगों का संरक्षण क्यों प्राप्त है तथा क्या अब भी कार्रवाई की जाएगी या किसी को बचाया जाता रहेगा।

भाषा हक हक माधव

माधव