Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

प्रह्लाद जोशी ने बैठक की अध्यक्षता की, ‘भारत इनोवेट्स’ के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बृहस्पतिवार को भारत की प्रमुख नवाचार पहल ‘भारत इनोवेट्स’ को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता की और इसके महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जून में पेरिस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ के पहले संस्करण का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया था।

जोशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “उच्च शिक्षा विभाग के सचिव और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत की प्रमुख पहल ‘भारत इनोवेट्स’ को लेकर चर्चा की।”

उन्होंने कहा, “इस प्रमुख पहल के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई, जिसका उद्देश्य वैश्विक मंच पर भारत के अनुसंधान एवं विकास आधारित डीप-टेक नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित करना और सहयोग के अधिक अवसर पैदा करना है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के शिक्षा के क्षेत्र में भारत को नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के विजन के अनुरूप है।”

भाषा तान्या रंजन

रंजन