Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

आहिदा केएसएलटीए जे30 बेंगलुरु के सेमीफाइनल में

बेंगलुरु, तीन सितंबर (भाषा) स्थानीय जूनियर टेनिस खिलाड़ियों का केएसएलटीए विश्व टेनिस टूर जूनियर जे30 बेंगलुरु में शानदार प्रदर्शन जारी रहा जिसमें आहिदा सिंह ने लड़कियों के एकल क्वार्टरफाइनल में तीसरी वरीय दिशा कुमार को 6-4, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

बेंगलुरु की रहने वाली आहिदा अब सेमीफाइनल में जोहा कुरैशी से भिड़ेंगी जो वॉकओवर मिलने से आगे बढ़ी थीं।

चौथी वरीय श्रीनीति चौधरी ने आठवीं वरीय रिद्धि शिंदे को 6-1, 6-4 से हराया। 15 साल की श्रीनीति सेमीफाइनल में पहुंच गईं जिसमें उनका मुकाबला छठी वरीय वसुंधरा बालाजी से होगा जिन्होंने अक्षिता अंतिल को 6-3, 6-0 से हराया था।

लड़कों के एकल में शीर्ष तेजस रवि ने कड़े क्वार्टरफाइनल में श्लोक चौहान को 6-4, 7-6(5) से हराया। अब तेजस का मुकाबला अमेरिका के तीसरे वरीय नियांथ बद्रीनारायणन से होगा जिन्होंने महीजीत प्रधान को 6-2, 6-4 से हराया।

दूसरे सेमीफाइनल में छठे वरीय फजल अली मीर का सामना चौथे वरीय विवान मिर्धा से होगा।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर