Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

कर्नाटक: तुमकुरु में जौहरी के घर से करीब 2.25 करोड़ रुपये के आभूषण व कीमती सामान चोरी

तुमकुरु (कर्नाटक), तीन सितंबर (भाषा) कर्नाटक के तुमकुरु में एक जौहरी के घर से चोरों ने करीब 2.25 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब जौहरी लक्ष्मण गणपत पवार और उसका परिवार 29 और 30 अगस्त को अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के सांगली गया हुआ था।

पुलिस ने बताया कि चोरों ने घर की चारदीवारी की ग्रिल और खिड़कियां काटकर अंदर प्रवेश किया। पहचान से बचने के लिए वे चेहरे पर नकाब पहने हुए थे।

पुलिस के मुताबिक, चोरी किए गए सामान में सोने के बिस्कुट, चांदी के छड़ें और चांदी के सिक्के व सोने-चांदी के आभूषण व कीमती सामान शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश