Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

सप्तकोटेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान महत्वपूर्ण पुरातात्विक अवशेष मिले: गोवा के मुख्यमंत्री

पणजी, तीन सितंबर (भाषा) गोवा के दिवर में ऐतिहासिक श्री सप्तकोटेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान 14वीं और 16वीं सदी के मंदिर के अवशेष मिले हैं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सावंत ने बताया कि ये खोज कोटी तीर्थ और माधवाची तल्ली के बीच पुराने मार्ग पर की गईं, जिनसे उस जगह पर एक प्राचीन मंदिर परिसर और एक गलियारा होने का संकेत मिलता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अहम खोजों में 'कीर्तिमुख' का डिजाइन (जो पारंपरिक रूप से मंदिर के दरवाजों के ऊपर उकेरा जाता है), मंदिर के खंभे का नक्काशीदार ऊपरी हिस्सा और मूर्तियां रखने के लिए इस्तेमाल होने वाले ‘देव खोस्तम’ के हिस्से शामिल हैं।

सावंत ने कहा कि पत्थरों के अलग-अलग प्रकार और मंदिर के डिजाइन से पता चलता है कि कदंब काल के पुराने मंदिर के नष्ट होने के बाद विजयनगर काल में इस मंदिर का कई बार पुनर्निर्माण किया गया था।

सावंत ने अलग-अलग ऐतिहासिक काल के इन अवशेषों को महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोज बताया, जो इस प्राचीन स्थल के कालक्रम और विरासत की समझ को और मजबूत करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार गोवा की समृद्ध सभ्यतागत विरासत को संरक्षित करने, उसे बहाल करने और उसे सबके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

भाषा वैभव पवनेश

पवनेश