Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

शाह ने साकेत स्थित मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 400 बिस्तर वाले टावर का उद्घाटन किया

(दिन में बदलाव के साथ रिपीट)

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को साकेत स्थित मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 400 बिस्तर वाले नए टावर का उद्घाटन किया।

मैक्स हेल्थकेयर ने बयान में कहा कि नए टावर के जुड़ने से साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में कुल बिस्तर की संख्या बढ़कर करीब 1,200 हो गई है। इसके साथ यह बिस्तर क्षमता के लिहाज से दिल्ली का सबसे बड़ा निजी अस्पताल बन गया है।

कंपनी ने कहा कि नई सुविधा का उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर और इसके बाहर मरीजों को उन्नत एवं प्रौद्योगिकी आधारित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की अस्पताल की क्षमता बढ़ाना और विशेष चिकित्सा सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करना है।

मैक्स हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अभय सोई ने कहा कि नई सुविधा अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और भारतीय चिकित्सकों की विशेषज्ञता को एक साथ लाकर देश और दुनियाभर के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पंकज कुमार सिंह और दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी भी मौजूद थे।

भाषा योगेश अजय

अजय

योगेश