Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

टाटा पावर ने 400 केवी जलपुरा-खुर्जा पारेषण गलियारा चालू किया

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) टाटा पावर ने उत्तर प्रदेश में 400 केवी (किलो वोल्ट) जलपुरा-खुर्जा पारेषण गलियारा चालू कर दिया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी। इस परियोजना में खुर्जा से जलपुरा तक 162 सर्किट किलोमीटर (सीकेएम) लंबी डबल-सर्किट पारेषण लाइन और जलपुरा में 1,000 एमवीए क्षमता वाला गैस-इंसुलेटेड स्विचगियर (जीआईएस) सबस्टेशन शामिल है।

कंपनी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खुर्जा एक महत्वपूर्ण बिजली केंद्र है और यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) तथा नोएडा की ओर बिजली के कुशल पारेषण में रणनीतिक भूमिका निभाता है।

टाटा पावर ने कहा कि देशभर में उसकी पारेषण परिसंपत्ति अब 7,900 सर्किट किलोमीटर लाइन तक पहुंच गयी है। इसमें चालू और निर्माणाधीन दोनों परियोजनाएं शामिल हैं।

भाषा रमण अजय

अजय