Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

उप्र: बारिश की बीच ढही कच्ची दीवार, मलबे में दबकर व्यक्ति की मौत

बाराबंकी, तीन सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान एक कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि धनौली खास गांव निवासी सालिक राम कश्यप (62) और उनका दामाद बुधवार रात खाना खाने के बाद कच्ची दीवार पर रखे टिन शेड के नीचे सो रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, रात में बारिश के दौरान अचानक दीवार ढह गई और दोनों मलबे में दब गए।

पुलिस ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सालिक राम को मृत घोषित कर दिया जबकि उनके दामाद को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।

प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया और क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र