Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

कवरेज के दौरान दिल्ली पुलिस ने दो महिला पत्रकारों से 'पीटा’

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘समाचार कवरेज’ को लेकर दक्षिण दिल्ली में पुलिस कर्मियों ने उन्हें हिरासत में लिया और पीटा।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वे चिकित्सकीय जांच कराने और उनकी एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) रिपोर्ट प्राप्त करने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जा रहे हैं।

आरोपों पर दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने इस घटना को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर हमला बोला।

‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछने पर दो महिला पत्रकारों को दिल्ली पुलिस ने बहुत बेरहमी से पीटा है। महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शर्म आनी चाहिए।'

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश