Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

उप्र : 75 वर्षीय व्यक्ति बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

बलिया (उप्र), तीन सितम्बर (भाषा) जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र में एक 75 वर्षीय व्यक्ति को कथित रूप से दस साल की लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दस वर्षीया लड़की को उसका पड़ोसी शंकर प्रसाद गुप्ता बुधवार को बहला फुसला कर निर्जन स्थान पर ले गया तथा लड़की के साथ बलात्कार किया और धमकी दी ।

थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस मामले में लड़की की मां की तहरीर पर शंकर प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को आज दोपहर गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

भाषा सं जफर मनीषा नरेश

नरेश