Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

उप्र : पुलिस हिरासत से भागा पॉक्सो का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

कन्नौज (उप्र), तीन सितंबर (भाषा) कन्नौज जिले की एक अदालत से 30 अगस्त को पेशी के बाद पुलिस हिरासत से भागे एक आरोपी को बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एक संयुक्त टीम ने सुबह करीब तीन बजे पुरवानाइन गांव निवासी आरोपी अंकुल जाटव को घेर लिया जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों ने भी आत्मरक्षा में गोलीबारी की जिसमें एक गोली अंकुल के बाएं पैर में लगी और उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया गया।

कुमार ने कहा कि उसे इलाज के लिए सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल, दो कारतूस और तीन खोके बरामद किये।

मामले के अनुसार अंकुल को बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज एक मामले के सिलसिले में 30 अगस्त को कन्नौज अदालत में लाया गया था। वह ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को चकमा देकर हिरासत से भाग गया था। भाषा सं जफर मनीषा शोभना

शोभना