Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

ग्वालियर में दो मंजिला इमारत की छत गिरने से पांच लोग दबे, महिला व उसके पुत्र की मौत, तीन घायल

ग्वालियर, तीन सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में लगातार बारिश के कारण बृहस्पतिवार तड़के एक पुराने दो मंजिला मकान की छत ढह गई, जिसकी चपेट में आने से एक महिला और उसके दो वर्षीय पुत्र की मौत हो गई जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा ग्वालियर जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर डबरा कस्बे के जंगीपुरा इलाके में हुआ।

डबरा थाना प्रभारी संजय शर्मा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जंगीपुरा इलाके में एक पुराना दो मंजिला मकान था, जिसकी छत रात 12 बजे के बाद अचानक गिर गई।

उन्होंने कहा कि मलबे की चपेट में जागेन्द्र रजक (38) का पूरा परिवार आ गया और उसकी पत्नी सीमा (35) और पुत्र आदित्य (2) की मौत हो गई।

शर्मा ने बताया कि जागेंद्र रजक और उनकी दोनों बेटियां रागिनी (8) और वैशाली (5) का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि यह परिवार कई वर्षों से इस मकान में किराए से रहता था। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से इस हादसे के पीड़ितों को हरसंभव मदद की जाएगी।

भाषा सं ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा