Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर महापौर, जिलाधिकारी से बात की

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वाराणसी के महापौर और जिलाधिकारी से बात कर शहर में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद मोदी को वहां बाढ़ से निपटने के लिए किए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी दी गई।

प्रधानमंत्री ने दोनों अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर बुधवार को चेतावनी स्तर को पार कर गया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने सभी नावों के संचालन पर रोक लगा दी थी और बाढ़ प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी थी।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से घाटों तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की है।

अधिकारियों ने बताया कि गंगा और वरुणा नदियों के बढ़ते जलस्तर के साथ-साथ जलभराव और वरुणा नदी के किनारे के इलाकों में बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है।

अधिकारियों के अनुसार जिले में 13 राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां बुधवार तक प्रभावित 219 परिवारों के 935 लोग रह रहे थे।

भाषा शोभना देवेंद्र

देवेंद्र