Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

दिल्ली के रोहिणी में नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ का विरोध करने के कारण उसके परिवार पर हमला किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

घटना बुधवार रात को हुई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने बताया कि प्रशांत विहार थाने में पीड़ित लड़की की शिकायत पर कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हैं।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद पीड़िता के परिवार के साथ आरोपी और उसकी मां की झड़प हुई। आरोप है कि पीड़िता की मां और नानी ने आरोपी युवक के सिर पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

भाषा नोमान सुरभि

सुरभि

सुरभि