Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

आर्सिल का आईपीओ नौ सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 132-139 रुपये प्रति शेयर

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड यानी आर्सिल ने अपने करीब 733 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्य दायरा 132-139 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि आईपीओ बोली के लिए नौ सितंबर को खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक आठ सितंबर को बोली लगा सकेंगे।

सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ पूरी तरह 5.27 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसमें कोई नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे।

इस निर्गम में केवल बिक्री पेशकश शामिल है, इसलिए आर्सिल को आईपीओ से कोई राशि नहीं मिलेगी। शेयर बिक्री से प्राप्त पूरी राशि शेयर बेचने वाले शेयरधारकों को जाएगी।

कंपनी के शेयर को 17 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है।

आर्सिल एक परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी है, जो बैंकों और वित्तीय संस्थानों की फंसी हुई परिसंपत्तियां खरीदकर उनके समाधान और पुनर्गठन का काम करती है।

भाषा निहारिका

निहारिका