Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

‘भाजपा के उपद्रवियों’ ने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में तोड़फोड़ की: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता, तीन सितंबर (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि हथियारों से लैस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘उपद्रवियों’ ने बृहस्पतिवार तड़के यहां पार्टी के कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय में घुसकर परिसर में तोड़फोड़ की।

बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने कार्यालय में तोड़फोड़ की और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नष्ट कर दिया। उन्होंने इस घटना को “कानून-व्यवस्था पर शर्मनाक हमला” बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं और वकीलों द्वारा बार-बार फोन करने और ईमेल भेजने के बावजूद, कोलकाता पुलिस ने लगभग दो घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने इस देरी को ‘‘बेहद निंदनीय और अस्वीकार्य’’ बताया।

बनर्जी ने घटना में शामिल सभी लोगों की तत्काल गिरफ्तारी और इस बात की जांच की मांग की कि हिंसा की साजिश किसने रची, इसे किसने संगठित किया और किसके निर्देश पर इसे अंजाम दिया गया।

उन्होंने पुलिस की कथित निष्क्रियता के लिए जवाबदेही तय करने की भी मांग की।

भाषा

देवेंद्र वैभव

वैभव