Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

दिल्ली: नरेला में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) उत्तर दिल्ली के नरेला इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब सात बजे हुई। हमलावरों ने प्रमोद पर गोलीबारी की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

पुलिस हमलावरों की पहचान करने और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा शोभना गोला

गोला