Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

जम्मू-कश्मीर के लोग दो सत्ता केंद्रों के बीच फंसे हुए हैं : कर्रा

जम्मू, दो सितंबर (भाषा) कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने बुधवार को कहा कि पूर्ण राज्य का दर्जा न होने के कारण जम्मू-कश्मीर के लोग ‘‘दो सत्ता केंद्रों के बीच फंसे हुए हैं’’। उन्होंने भाजपा पर ‘‘दोहरे मापदंड’’ अपनाने का आरोप भी लगाया।

कठुआ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए कर्रा ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनावों के तुरंत बाद राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया था, लेकिन चुनी हुई सरकार के सत्ता में आने के दो साल से अधिक समय बाद भी, उसके नेता इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘राज्य का दर्जा न होने के कारण लोग दो सत्ता केंद्रों के बीच फंसे हुए हैं और खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। केंद्र और भाजपा इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं और उन्हें जम्मू-कश्मीर की जनता को जवाब देना होगा।’’

भाषा शफीक रंजन

रंजन