Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

दिल्ली हवाईअड्डे पर महिला के पास से 2.18 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण जब्त

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) सीमा शुल्क अधिकारियों ने कनाडा के टोरंटो से यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंची एक भारतीय महिला के पास से 1.32 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किए, जिनकी कीमत 2.17 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि 46 वर्षीय महिला 24 अगस्त को नयी दिल्ली पहुंची थी, जहां सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसे रोक लिया।

बयान के अनुसार, उसके सामान की तलाशी लेने पर सोने के आभूषण बरामद हुए।

बयान में कहा गया कि कुल 1,327.4 ग्राम वजन वाले सोने के आभूषणों का बाजार मूल्य 2.17 करोड़ रुपये था।

बयान के अनुसार, इस जब्ती के संबंध में सोने की तस्करी का मामला दर्ज किया गया है।

भाषा तान्या रंजन

रंजन